Haryana News: जहरीली शराब मामले में ठेकेदारों पर हरियाणा सरकार का शिकंजा, अब तक हुई यह कार्रवाई
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में जहरीली शराब पीने के कारण मरने वालों के परिवारजनों को आर्थिक सहायता देते हुए 11 लोगों के परिवार जनों को बैंक खातों में 38 लाख रुपए से अधिक वित्तीय सहायता राशि प्रदान की है। इन 11 लाभार्थियों में से चार सदस्य के परिवारों को पांच लाख रुपए और 6 सदस्यों के परिवारों को तीन लाख रुपए की राशि भेजी गई है।
एल-13 लाइसेंस किए गए रद्द
सीएम खट्टर ने चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जहरीली शराब के कारण मृत्यु होने की घटना बेहद दुखदाई है। इस पर सरकार ने कड़ा संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। एफआईआर दर्ज की गई है और एल-13 लाइसेंस भी रद्द किए गए हैं। साथ ही उन पर 2.51 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

जहरीली शराब मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई
यमुनानगर में तीन एफआईआर दर्ज की गई है। जिनमें 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अंबाला में भी तीन एफआईआर दर्ज की गई। जिसमें 16 लोगों को पकड़ा गया है। चार लाइसेंस धारी मांगेराम, अमरनाथ, सुनील कुमार और गौरव कंबोज को डिफाल्टर घोषित किया गया है। इसके साथ ही 6 शायरी और 6 ग्रामीण सहित कुल 12 वेंडर जोन को भी रद्द किया गया है। इसके अलावा 41 सब वेंडर के लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं।
दयालु योजना में दी गई 44.48 करोड़ रुपए की राशि
मुख्यमंत्री ने अंत्योदय परिवारों को सामाजिक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के मकसद से शुरू की गई दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत 1159 लाभार्थियों को 44.50 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाई गई है। योजना में एक लाख 80 हजार रुपए तक की वार्षिक आय वाले परिवार के 6 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु के सदस्य की मृत्यु या दिव्यांग होने पर सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत अभी तक 1964 लाभार्थियों को 75 करोड़ 10 लख रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डाली गई है।












Click it and Unblock the Notifications