Haryana News: हरियाणा सरकार का फिल्म प्रमोशन पर फोकस, सब्सिडी के लिए 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई

Haryana News: हरियाणा फिल्म एंड एंटरटेनमेंट पॉलिसी के तहत स्क्रीनिंग कम इवैल्यूएशन कमेटी की चार दिवसीय दूसरी बैठक का नई दिल्ली महादेव रोड़ स्थित फिल्म डिविजन ऑडिटोरियम में शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई।

स्क्रीनिंग प्रक्रिया के समापन अवसर पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि परंपरागत संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ फिल्म नीति के माध्यम से सिनेमा को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा सरकार विकासात्मक स्वरूप के साथ ही सांस्कृतिक विधा को भी केंद्रीत कर योजनाओं को मूर्त रूप दे रही है। हरियाणा सरकार फिल्म प्रमोशन के लिए निरंतर प्रयासरत है और पूरा फोकस हर पहलू से किया जा रहा है। फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए ही पिछले दो वर्षों से आवेदन आमंत्रित करके हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के माध्यम से सब्सिडी आवंटित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

cm saini

उन्होंने बताया कि हरियाणवी फिल्मों सहित अन्य फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुमति हेतु विशेष स्थानों को चिन्हित किया गया है। साथ ही अनुमति के लिए आवेदन प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है। अब ऑनलाइन आवेदन करके शूटिंग हेतु अनुमति ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक समारोह एक आयोजन करके स्क्रीनिंग में चयनित फिल्मों के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

बैठक के समापन अवसर पर स्क्रीनिंग कम इवैल्यूएशन कमेटी की चेयरपर्सन और अन्य सदस्यों को सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ ने स्मृति चिन्ह और शाल भेंटकर सम्मानित किया। चार दिवसीय बैठक में स्क्रीनिंग कम इवैल्यूएशन कमेटी की चेयरपर्सन मीता वशिष्ठ, कमेटी के सदस्य एवं सुपवा के कुलपति गजेंद्र चौहान, सदस्य गिरीश धमीजा, अतुल गंगवार, राजीव भाटिया, कला एवं संस्कृति विभाग से कला अधिकारी तान्या जेएस चौहान और सुमन दांगी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया, संयुक्त निदेशक फिल्म नीरज कुमार, उप निदेशक अमित पवार सहित विभाग के अन्य अधिकारी माैजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+