Haryana News: हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक कल, जानिए मीटिंग में किन मुद्दों पर होगी बात
Haryana News: हरियाणा में सियासी संग्राम के बीच भाजपा सरकार ने 15 मई को सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में विधानसभा सत्र बुलाने का एलान किया जा सकता है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार बहुमत साबित कर सकती है।
हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 15 में को सुबह 11 बजे मुख्य सभा कक्षा चौथी मंजिल हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में होना सुनिश्चित की गई है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा की जाएगी।

आपको बता दें कि राज्य में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर नायब सिंह सैनी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार अल्पमत में आ चुकी है और इस समय हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने हरियाणा मंत्री परिषद की बैठक आहूत की है।












Click it and Unblock the Notifications