Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सहित सभी मंत्री आमजन के साथ मनाएंगे होली, जानिए पूरा कार्यक्रम
Haryana News: देशभर में होली के त्यौहार को लेकर तैयारी की जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नई सरकार के कैबिनेट मंत्री और अन्य मंत्री व नेता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच जाकर उन्हें बधाई देंगे। साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर इस पर्व को धूमधाम से मनाएंगे।
सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि होली का त्योंहार मेल मिलाप और भाईचारे का पर्व है। इसे खूब जोर-शोर से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर सभी मनमुटाव भुलाकर हर किसी को गले लगाने का अवसर होता है। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि वह हर साल कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाते हैं और इस बार भी ऐसा ही करेंगे।

कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योंहार सभी प्रकार के गिले शिकवे खत्म कर प्यार प्रेम से रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वह अपने सिरसा के घर जाकर होली का त्यौहार मनाएंगे। रणजीत चौटाला ने बताया कि उनके पिता को साथ लेकर अब तक परंपरा रही है कि वह होली दीपावली समय सभी त्योहार सिरसा में घर जाकर मानते हैं।
राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने होली के पद पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि वह हर वर्ष कुरुक्षेत्र के लोगों के साथ होली का उत्सव मनाते हैं। क्योंकि कुरुक्षेत्र के लोगों ने उन्हें लगातार विधायक बनाया है। उन्होंने बताया कि वह कल कुरुक्षेत्र में होली उत्सव को धूमधाम से मनाएंगे।
हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने होली के त्यौहार को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मजबूत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस कर्मियों के संख्या बल में बढ़ोतरी की बात भी कही है। उन्होंने अपराधियों और शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। सभी जगह पर स्थापित किए गए। पुलिस नियंत्रण कक्ष और सीआईडी एवं अन्य अहम सूचनाओं हांसिल करने वाली यूनिट्स के कर्मचारियों को भी अलर्ट रहने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications