Haryana News: साइबर सिटी में गुरुग्राम मैराथॉन 25 फरवरी को, 20 हजार से अधिक धावक लगाएंगे दौड़

Haryana News: हरियाणा के साइबर सिटी में 25 फरवरी को गुरुग्राम मैराथॉन नाम से एक बड़ा इवेंट होने जा रहा है। इस इवेंट में अलग-अलग श्रेणियों में 20 हजार से अधिक धावक भागीदारी करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरूग्राम मैराथॉन में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली और मुंबई जैसे देश के प्रमुख शहरों में आयोजित होने वाले ऐसे आयोजनों की तर्ज पर गुरूग्राम मैराथॉन भी साइबर सिटी का एनुअल इवेंट होगा। गुरूग्राम मैराथॉन में भागीदारी के लिए साढ़े तीन हजार से अधिक प्रोफेशनल रनर्स ने गुरूग्राम मैराथॉन डॉट कॉम पर अपना पंजीकरण भी कराया है।

cm khattar

उन्होंने बताया कि पूरे आयोजन को चार श्रेणियों में बांटा गया है। जिसमें 42.2 किलोमीटर की फुल मैराथॉन के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4 बजे रहेगा। इस मैराथन को सुबह 4.30 बजे फ्लैग ऑफ किया जाएगा। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिक भाग ले सकते हैं। इसी क्रम में दूसरी श्रेणी में 21.1 की हॉफ मैराथन सुबह 6.30 बजे आयोजित की जाएगी। इस श्रेणी में 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिक भाग ले सकेंगे। जिसमें रिपोर्टिंग टाइम सुबह 6 बजे रखा गया है। उन्होंने बताया कि आयोजन की तीसरी श्रेणी में 10 किलोमीटर की मैराथन आयोजित की जाएगी। जो सुबह 7.30 बजे शुरू होगी। इसमें रिपोर्टिंग टाइम सुबह 6.30 बजे रखा गया है। 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिक इसमें सहभागी बन सकेंगे।

उपायुक्त निशांत यादव ने आगे बताया कि आयोजन की अंतिम और चौथी श्रेणी में 5 किलोमीटर की फन रन आयोजित किया जाएगा। जिसका रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7.30 का रहेगा। मुख्य अतिथि सीएम खट्टर द्वारा इसे सुबह 8.30 बजे फ्लेग ऑफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन की सभी श्रेणियों में समापन समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि आयोजन की प्रथम श्रेणी यानि फुल मैराथॉन में प्रथम विजेता को 1 लाख 50 हजार, द्वितीय विजेता को 1 लाख व तीसरे स्थान पर आने वाले विजेता को 75 हजार के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह हॉफ मैराथॉन में प्रथम विजेता को 1 लाख, द्वितीय विजेता को 75 हजार व तीसरे स्थान पर आने वाले विजेता की 50 हजार के नगद पुरस्कार से व अंतिम श्रेणी यानि 10 किलोमीटर के रन में प्रथम विजेता को 50 हजार, द्वितीय विजेता को 30 हजार व तीसरे स्थान पर आने वाले विजेता को 20 हजार के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त मास्टर श्रेणी में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विजेता को 50 हजार व अन्य श्रेणी के तहत सबसे बुजुर्ग व सबसे कम उम्र के धावक को भी 5 हजार के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी श्रेणी में रेस पूरी करने वाले विजेताओं को मेडल भी दिए जाएंगे।

डीसी ने बताया कि मुख्य आयोजन से दो दिन पूर्व यानि 22 व 23 फरवरी को लेजर वैली पार्क में एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्पोट्र्स व फिटनेस से जुड़ी स्टॉल लगाई जाएंगी। इसके साथ ही मैराथन के लिए पोर्टल पर फुल व हॉफ मैराथन व 10 किलोमीटर की श्रेणी में आवेदन करने वाले रनर्स को रनिंग किट्स प्रदान की जाएगी। इस किट में एक बैग, रनर की टी शर्ट सहित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप युक्त बीब शामिल है। उन्होंने बताया कि इस चिप युक्त बीब से रनर अपना वास्तविक रन टाइम कैलकुलेट कर सकेंगे। साथ ही आयोजन के बाद अपने इलेक्ट्रॉनिक बीब की मदद से आयोजन से जुड़े अपने फोटो भी डाउनलोड कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि यह गुरूग्राम में यह अपने आप में पहला ऐसा बड़ा कार्यक्रम होगा। जिसमें मैराथॉन में आए रनर्स में जोश व रोमांच भरने के लिए राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी लाइव परफॉर्मेंस देंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य आयोजन स्थल के साथ साथ मैराथन के पूरे रूट पर निर्धारित स्थानों पर भी छोटे स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस आयोजित किए जाएंगे। जो रनर्स को बूस्ट अप करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+