Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुने जाने पर दी बधाई, देश को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एनडीए द्वारा सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं तभी तो सब मोदी को चुनते हैं। आज नई दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुना गया है। मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए सरकार भारत के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव नतीजे आ गए हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा को 240 सीट मिली है। जबकि एनडीए को 293 सीट मिली है। दिल्ली में आज एनडीए की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एनडीए द्वारा सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications