Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने भाजपा के स्थापना दिवस की दी बधाई, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया यह संदेश
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा परिवार के सभी सदस्यों को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारतीय जनता पार्टी केवल पार्टी नहीं है। परंपरा है देश की संस्कृति, संस्कार और सेवा के संकल्प की। भारतीय जनता पार्टी परिवार के सभी सदस्यों को स्थापना दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।'

आपको बता दें कि भाजपा अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। इस वक्त बीजेपी संसद में प्रतिनिधित्व के मामले और पार्टी की सदस्यता के मामले में भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। पार्टी के बड़े नेताओं ने लंबे सफर को याद करते हुए कार्यकर्ताओं की सराहना की है। भाजपा के स्थापना दिवस पर देश-प्रदेश के सभी नेता कार्यकर्ताओं को बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications