Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने कलानौर में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, मतदान के लिए की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक लोकसभा के कलानौर में भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'कांग्रेस बापू बेटे की पार्टी है लेकिन भाजपा देश के हर नागरिक की ! दशकों तक परिवारवाद चलाकर जनता का शोषण करने वाले बापू बेटों को रोहतक की जनता ने आजीवन घर बैठाने का इरादा कर लिया है। देश में एक ही परिवार की गूंज है वो है करोड़ों सदस्यों वाला मोदी का परिवार। आज कलानौर में रोहतक लोकसभा के जनप्रिय भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक लोकसभा के कलानौर में भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications