Haryana News: जनसंवाद कार्यक्रम में लाभार्थियों से हो रहा सीधा संवाद, आमजन को मिल रहा योजनाओं का लाभ

Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प किया है। इसी के चलते प्रदेश में इस यात्रा के अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक कर नई योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से ना छूटे यह सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा में इस यात्रा के और अधिक कार्यक्रम गांवों के साथ-साथ शहरों में भी बड़े स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के पूरे प्रदेश में आज तक 6709 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा के दौरान आज तक पूरे प्रदेश में 51 लाख 31 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। यात्रा के दौरान आज तक 8 लाख 68 हजार से ज्यादा लोगों ने हेल्थ कैंपों में पहुंचे और अपनी स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग करवाई। 5 लाख 94 हजार से अधिक लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की गई। यात्रा के दौरान 10 लाख 13 हजार से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड व 13 हजार से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए। 15983 लोगों ने पीएम स्वनिधि योजना के लिए जानकारी ली। इस दौरान 18431 लोग आधार कार्ड कैंप में पहुंचे और 5327 लोगों ने नेचुरल फार्मिंग से संबंधित जानकारी ली। यात्रा के दौरान 37971 महिलाओं को, 49466 विद्यार्थियों, 7322 स्थानीय खिलाडिय़ों तथा 6961 स्थानीय कलाकारों को अवार्ड भी वितरित किए गए।

cm khattar

यात्रा में 21 लाख 58 हजार 819 महिलाओं ने हिस्सा लेकर जता दिया है कि नारी शक्ति सरकार की नीतियों में पूरे तन-मन से विश्वास जता रही हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का विकसित राष्ट्र बनाना है। इसी लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने समस्त भारत में 16 नवंबर 2023 से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा हरियाणा में 30 नवंबर से शुरू हुई। जो कि गांव के हर वार्ड और शहर के हर मोहल्ले तक पहुंच रही है।

प्रदेश सरकार ने इस यात्रा को जनसंवाद के साथ जोडकर लोगों को बड़ी सौगात दी है। इसके चलते लोगों की शिकायतों और समस्याओं को भी सुना जा रहा है और मौके पर ही उसके समाधान के कदम भी उठाए जा रहे हैं। सरकार की इस पहल से प्रदेशवासी लाभान्वित हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+