Haryana News: सीएम सैनी ने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या रामलला के किए दर्शन, सुख समृद्धि के लिए की कामना

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सोमवार को संपूर्ण मंत्रिमंडल और विधायकों के साथ अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।

सीएम नायब सिंह ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि श्री रामलला अयोध्या में विराजमान हुए हैं और हमें उनके दर्शन करने का मौका मिला है। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। बड़ी संख्या में लोग श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं।

cm saini

तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

सीएम नायब सिंह ने कहा कि हरियाणा में तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने के इच्छुक लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना चलाई है। जिसके तहत अब लोगों को तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार ने श्रमिकों को भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है और विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

कुरुक्षेत्र में तीर्थ स्थलों के विकास पर खर्च किए जा रहे 250 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, जिसे गीता की धरती के नाम से जानते हैं। उसके विकास पर लगभग 250 करोड़ रुपए की अनेक परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। हाल ही में कुरुक्षेत्र में संवाद केंद्र और अनुभव केंद्र का उद्घाटन हुआ है। कुरुक्षेत्र में भी प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं। महाभारत कालीन सभी स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंचकूला में माता मनसा देवी और नाडा साहिब गुरुद्वारा, गुरुग्राम में माता शीतला मंदिर आदि में भी जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। गुरुग्राम में जंगल सफारी विकसित की जा रही है।

इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता,कैबिनेट मंत्री कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, जय प्रकाश दलाल, डॉ. बनवारी लाल, डॉ. कमल गुप्ता, हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, राज्य मंत्री सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा, डॉ. अभय सिंह यादव, सुभाष सुधा, बिसम्बर सिंह, संजय सिंह और विधायकगण, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+