Haryana News: रणदीप सुरजेवाला की टिप्पणी पर बोले सीएम सैनी, कहा-'कांग्रेस ने महिलाओं का सम्मान नहीं किया'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा सांसद हेमा मालिनी पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की टिप्पणी पर कहा कि कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया है। हमेशा उनका अपमान किया है। महिलाओं का अपमान करना और उनके साथ दुर्व्यवहार करना कांग्रेस के डीएनए में है। यह पीएम मोदी हैं। जिन्होंने महिलाओं को सम्मान दिया है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल के गांव फरल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हम लोग विधायक, सांसद को बनाते हैं। हेमा मालिनी तो है नहीं की चाटने के लिए बनाते हैं। उनके इस बयान के बाद से ही मामले ने तूल पकड़ लिया और कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ गई। हालांकि बाद में रणदीप सिंह सुरजेवाला को इस मामले में अपनी सफाई देनी पड़ी थी।

भाजपा सांसद हेमा मालिनी पर आपत्तिजनक बयान के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला विवादों में घिर गए। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि उनका इरादा अभिनेता या फिर राजनेता का अपमान करना या फिर उन्हें चोट पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा कि वीडियो को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के इस बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी महिलाओं को सम्मान नहीं दिया है। हमेशा उनका अपमान किया है। महिलाओं का अपमान करना और उनके साथ दुर्व्यवहार करना कांग्रेस के डीएनए में है। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी ही है। जिन्होंने महिलाओं को सम्मान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications