Haryana News: सीएम सैनी करनाल में भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यक्रम में हुए शामिल, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल स्थित कलंदरी गेट पर भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज करनाल स्थित कलंदरी गेट पर भाजपा जिला करनाल अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सभी वर्गों का बिना किसी भेदभाव के विकास कर रही है। आज हर वर्ग और समाज भाजपा के साथ जुड़ रहा है क्योंकि पिछली कांग्रेस सरकारों ने उन्हें सिर्फ एक वोट बैंक की तरह रखा और विकास सिर्फ भाजपा ने किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल स्थित कलंदरी गेट पर भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications