Haryana News: सीएम सैनी ने राजकोट में आग लगने की घटना पर जताया दुख, घायलों के लिए की यह कामना
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुजरात के राजकोट में स्थित टीआरपी गेम जोन में आग लगने से मासूम बच्चों सहित कई लोगों की असामयिक मृत्यु पर दुख जताया है। सीएम सैनी ने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'गुजरात के राजकोट में स्थित टीआरपी गेम जोन में आग लगने से मासूम बच्चों सहित कई लोगों की असामयिक मृत्यु अत्यधिक पीड़ादायक है। ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह के हाथ में थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुजरात के राजकोट में स्थित टीआरपी गेम जोन में आग लगने से मासूम बच्चों सहित कई लोगों की असामयिक मृत्यु पर दुख जताया है। सीएम सैनी ने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है।












Click it and Unblock the Notifications