Haryana News: सीएम सैनी ने प्रदेश के मतदाताओं का जताया आभार, लोकतंत्र के महापर्व को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करने वाले प्रदेश के सभी मतदाताओं का धन्यवाद और आभार जताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'राष्ट्रहित में लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करने वाले हरियाणा के सभी देवतुल्य मतदाताओं का हार्दिक धन्यवाद एवं कोटि-कोटि आभार।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह के हाथ में थी। हरियाणा में चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करने वाले प्रदेश के सभी मतदाताओं का धन्यवाद और आभार जताया है।












Click it and Unblock the Notifications