Haryana News: सीएम नायब सिंह ने धारा 370 को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने और 370 हटाने से देशवासियों को मिले संतोष को कभी ये कांग्रेस पार्टी नहीं समझ सकती। क्योंकि इसने पहले कश्मीर का एक बड़ा हिस्सा गंवाया, फिर नेफा गवाया और श्रीलंका के हाथों भारत का एक द्वीप भी गंवाया।'

आपको बता दें कि 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया था। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दो हिस्सों में बांट दिया था। साथ ही दोनों को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दे दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications