Haryana News: सीएम नायब सिंह ने नूंह में कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-'मोदी सरकार ने विकास की गाथा लिखी'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को नूंह में बीजेपी की विजय संकल्प रैली के दौरान कहा कि हरियाणा के अंदर डबल इंजन की सरकार ने खूब काम किए हैं। नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के विकास की नई गाथा लिखी है। उन्होंने टारगेट दिया है कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का काम किया जाएगा। लोग लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे थे। जिन्हें डबल इंजन की सरकार ने दूर किया है।
उन्होंने कहा कि आज योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। लोगों में भी सरकार के प्रति एक उत्साह है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दिल्ली में बैठकर बोलते थे कि मैं 1 रुपया भेजता हूं और 15 पैसे मौके पर पहुंचता है। पीएम नरेंद्र मोदी 1 रुपया भेजते हैं तो सवा रुपए डबल इंजन की सरकार ने खर्च किया है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने सरकार की उपलब्धियां बनाते हुए कहा कि लोगों ने वेलफेयर के ऊपर खर्च किया है। इन 10 वर्षों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। अगर किसी की दुर्घटना होती है तो उसका इलाज करने के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा सरकार के द्वारा दी गई है। महिलाएं पहले दूर दराज क्षेत्र से पानी लेने जाती थी। लेकिन अलग मंत्रालय बनाया और घर के अंदर हर घर नल और स्वच्छ जल पहुंचने की व्यवस्था की है।
उन्होंने आगे कहा कि 2014 के पहले का मेवात देख लीजिए और 2014 के बाद का देख लीजिए। आपको एक स्पष्ट अंतर दिखाई देगा। कांग्रेस समस्या को समस्या बनकर लोगों को डरा कर वोट लेने का काम करती रही है। उससे कहीं ना कहीं विकास के अंदर बाधा उत्पन्न हुई है। गरीबी हटाने के नारे तो कांग्रेस जरूर देती थी। लेकिन गरीबी हटी नहीं। गरीब लगातार गरीब होता चला गया।
कांग्रेस के समय में अगर एक व्यक्ति को भी नौकरी देनी होती थी तो पूरा गांव निकलता था। अधिकारियों के कई चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब बिना कृषि बिना पर्ची के नौकरी मिलती है। सीएम ने लोगों से अपील की कि वह हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को जिताने का काम करें।












Click it and Unblock the Notifications