Haryana News: सीएम नायब सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-'मोदी ने घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम किया'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान लोगों को एक सिलेंडर लेने के लिए तीन-तीन दिन तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ता था। पीएम मोदी ने लोगों को सुविधाएं प्रदान की हैं। पीएम मोदी ने न केवल इन लाइनों को हटाया। बल्कि उन लोगों को भी गैस कनेक्शन दिए। जिन्हें कांग्रेस से गैस कनेक्शन नहीं मिला था।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं एक छोटा सा उदाहरण देता हूं। लोग बातों को भूलते नहीं है। कांग्रेस का जो भ्रष्टाचार है। कांग्रेस का जो कार्यकाल रहा है। कांग्रेस की सरकार में एक गैस का सिलेंडर लेने के लिए लोगों को 3 दिन लाइन में लगे रहना पड़ता था। इस बात को लोग भूले नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने यह सुविधा दी है। उन्होंने गैस के लिए लगने वाली लाइन खत्म की है। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों के घरों में गैस कनेक्शन पहुंचाया। कांग्रेस 75 वर्षों में जहां सिलेंडर नहीं पहुंच पाई। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहुंचाया है। इस बात को लोग समझ भी रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार आती है तो भ्रष्टाचार तेज गति से बढ़ेगा। अगर नरेंद्र मोदी की सरकार आती है तो विकास तेज गति से होगा और देश आगे बढ़ेगा। लोग इस बात को समझ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications