Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी का मंत्रिमंडल विस्तार, इन आठ मंत्रियों को दिलाई शपथ
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के 7 दिन बाद नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। नायब सिंह सरकार में आठ नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें एक महिला विधायक को भी जगह मिली है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 12 मार्च को शपथ ग्रहण की थी। इस दौरान उनके साथ पांच मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई थी। इनमें कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह, जेपी दलाल, डॉ. बनवारी लाल का नाम शामिल था। यह सभी मनोहर लाल सरकार में भी मंत्री थे। आपको बता दें कि हरियाणा मंत्रिमंडल में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है। सीएम नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल में डॉ. कमल गुप्ता को छोड़कर बाकी साथ पहली बार मंत्री बने हैं। कमल गुप्ता हरियाणा के यूएलबी मिनिस्टर रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह के मंत्रिमंडल में गुरुग्राम और फरीदाबाद को भी प्रतिनिधित्व मिला है। डॉ. कमल गुप्ता को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। अब नायब सिंह सैनी की सरकार में 6 कैबिनेट मंत्री और सात राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार में डॉ. कमल गुप्ता को कैबिनेट मंत्री, सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा, असीम गोयल, अभे सिंह यादव, सुभाष सुधा, विशंभर सिंह बाल्मीकि और संजय सिंह को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ दिलाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications