Haryana News: सीएम नायब सिंह मेरठ में गौरव सम्मान कार्यक्रम में हुए शामिल, चौधरी चरण सिंह को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मेरठ में पीएम मोदी के साथ भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की स्मृति में आयोजित गौरव समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट का लिखा कि 'आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ मेरठ में 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह जी की स्मृति में आयोजित 'गौरव समारोह' में सम्मिलित हुआ।हम सभी लोग प्रधानमंत्री जी के संदेश को घर-घर तक लेकर जाएंगे और भाजपा-एनडीए के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने का कार्य करेंगे।'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत राष्ट्रपति भवन में शनिवार को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा था। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज गौरव समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पीएम मोदी के साथ गौरव सम्मान में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications