Haryana News: सीएम नायब सिंह ने फरीदाबाद गुरुद्वारा में टेका मत्था, प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद सेक्टर 15 गुरुद्वारा में मत्था टेक कर आशीर्वाद लेकर प्रदेश में अमन चैन की दुआ की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज के दिन की शुरुआत फरीदाबाद सेक्टर 15 गुरुद्वारा में मत्था टेक कर की। गुरुओं का आशीर्वाद ही प्रदेश और समाज को तरक्की की राह पर आगे बढ़ा रहा है। वाहेगुरु जी दा खालसा,वाहेगुरु जी दी फतेह।'

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार का दौर चल रहा है। हरियाणा में छठे चरण में मतदान होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान सीएम नायब सिंह ने फरीदाबाद सेक्टर 15 गुरुद्वारा में मत्था टेक कर आशीर्वाद लेकर प्रदेश में अमन चैन की दुआ की है।












Click it and Unblock the Notifications