Haryana News: सीएम नायब सिंह ने कर्ण मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, चुनाव पर की चर्चा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को करनावल प्रवास के दौरान भाजपा कर्ण मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की है। सीएम नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'करनाल प्रवास के दौरान आज भाजपा करनाल कर्ण मंडल के पदाधिकारीयों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के निमित्त तैयारियों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं के उत्साह से स्पष्ट है कि क्षेत्र की जनता फिर एक बार मोदी सरकार बनाने को प्रतिबद्ध है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को प्रत्याशी बनाया है और विधानसभा उपचुनाव के लिए करनाल सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह मंगलवार को करनाल दौरे पर रहे।












Click it and Unblock the Notifications