Haryana News: सीएम नायब सिंह ने प्रदेशवासियों को खाटू मेले की दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खाटू श्याम के लक्खी फाल्गुन मेले की प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जय श्री श्याम। भगवान खाटू श्याम को समर्पित लक्खी फाल्गुन मेले की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।'

राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम को हारे का सहारा भी कहा जाता है। क्योंकि यह माना जाता है कि खाटू श्याम हारे हुए व्यक्ति की सहायता करते हैं। फाल्गुन माह में खाटू श्याम मंदिर में मेले का आयोजन किया जाता है। जिसे लक्खी मेले के नाम से जाना जाता है। खाटू श्याम में देशभर से श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के लोगों की खाटू श्याम में गहरी आस्था है।












Click it and Unblock the Notifications