Haryana News: सीएम नायब सिंह ने भाजपा के स्थापना दिवस पर दी बधाई, फरीदाबाद में किया ध्वजारोहण
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यक्रताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की अनंत शुभकामनाएँ। आज भाजपा फरीदाबाद जिला कार्यालय "अटल कमल" पर कार्यकर्ता साथियों के साथ ध्वजारोहण किया।'

आपको बता दें कि भाजपा अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। इस वक्त बीजेपी संसद में प्रतिनिधित्व के मामले और पार्टी की सदस्यता के मामले में भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। पार्टी के बड़े नेताओं ने लंबे सफर को याद करते हुए कार्यकर्ताओं की सराहना की है। भाजपा के स्थापना दिवस पर देश-प्रदेश के सभी नेता कार्यकर्ताओं को बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications