Haryana News: सीएम नायब सिंह ने सढौरा में किया चुनाव प्रचार, आमजन से की मतदान की अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला लोकसभा के सढौरा में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के पक्ष में चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सढौरा का साथ मिलने से मोदी जी का विकसित भारत का संकल्प आज और भी मजबूत हुआ है। अंबाला लोकसभा के सढौरा की विशाल जन संकल्प रैली में स्थानीय जनता का उत्साह देखकर यह साफ़ है कि इस बार अंबाला में कमल और भी मजबूती से खिलने जा रहा है।'

उन्होंने लिखा कि 'आप तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौंपिए, 2047 में जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे,भारत माता विश्वगुरु के पद पर आसीन होंगी।'
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने अंबाला लोकसभा सीट पर बंतो कटारिया को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह शनिवार को अंबाला दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी ने अंबाला लोकसभा के सढौरा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications