Haryana News: सीएम नायब सिंह ने जींद में भाजपा प्रत्याशी का किया चुनाव प्रचार, कांग्रेस को लेकर कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत लोकसभा के जींद में भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सोनीपत लोकसभा के जींद में उपस्थित परिवारजनों के जोश और उत्साह ने आज भावविभोर कर दिया। सोनीपत लोकसभा का प्रत्याशी बनाकर मोहन लाल बड़ौली को आपकी सेवा में भाजपा ने यहां भेजा है। दूसरी तरफ बिखरी हुई कांग्रेस है जो अपने उम्मीदवार तक घोषित नहीं कर पा रही।'

cm saini

उन्होंने लिखा कि 'हर नेता एक दूसरे को चुनाव लड़ कर देख लेने की सलाह दे रहा है। हरियाणा में कांग्रेसी तो एक दूसरे का कांटा निकालने के लिए विख्यात हैं। लेकिन एक गरीब के पैर में चुभने वाले अभाव के कांटे को आपके आशीर्वाद से सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही निकाल रहें है और निकालते रहेगें।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार का दौर चल रहा है। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने सोनीपत लोकसभा सीट पर मोहन लाल बड़ौली को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह शनिवार को सोनीपत दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी ने सोनीपत लोकसभा के जींद में भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली के पक्ष में मतदान की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+