Haryana News: सीएम नायब सिंह भाजपा की जिला कोर कमेटी की बैठक में हुए शामिल, चुनावी तैयारियों पर की चर्चा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल में जिला भाजपा कार्यालय कर्ण कमल पर पार्टी की कोर कमेटी बैठक में शामिल हुए। सीएम नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज भाजपा करनाल जिला कार्यालय कर्ण कमल पर जिला करनाल की कोर कमेटी की बैठक में उपस्थित रहा। बैठक में करनाल लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी के निमित्त विभिन्न विषयों पर संवाद कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को प्रत्याशी बनाया है और विधानसभा उपचुनाव के लिए करनाल सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह मंगलवार को करनाल प्रवास पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल पर कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications