Haryana News: सीएम नायब सिंह ने मुलाना में जनसभा को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को मुलाना में आयोजित विजय संकल्प रैली में जनसभा को संबोधित किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज मुलाना में आयोजित विजय संकल्प रैली में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उपस्थित लोगों के उत्साह और मोदी जी के प्रति निष्ठा देखकर निश्चित ही प्रतीत होता है कि अंबाला से भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है।'

cm saini

उन्होंने लिखा कि 'कांग्रेस जब हाशिए पर जाती है तो समानांतर झूठ और अफवाह का सहारा लेती है। हरियाणा में प्रत्याशियों का चयन तो हो नहीं पा रहा है। लेकिन भाजपा के उम्मीदवारों को लेकर अफवाहों के पैंतरे कांग्रेस खेल रही है। आज कांग्रेस जनता से और देश की जड़ों से कट गई है।उनका नेतृत्व समाप्त हो गया है।'

सीएम सैनी ने आगे लिखा कि 'और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी का धवल नेतृत्व है। जिनका पूरा फोकस भारत के उत्थान और गरीब कल्याण पर है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने अंबाला लोकसभा सीट पर बंतो कटारिया को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सोमवार को अंबाला दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी ने मुलाना में आयोजित विजय संकल्प रैली में जनसभा को संबोधित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+