Haryana News: सीएम खट्टर ने चंडीगढ़ से दिल्ली तक ट्रेन से किया सफर, कहा-'इस सफर का अपना आनंद है'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर शताब्दी एक्सप्रेस से तय किया है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम खट्टर को दिल्ली में कई बैठकों में शामिल होना था। ऐसे में मुख्यमंत्री ट्रेन से ही दिल्ली के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत दौरान मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि यह मौसम का प्रताप है। जिसका लाभ में उठा रहा हूं। पूरा दिन धुंध और सर्दी रही। इसलिए प्लेन और हेलीकॉप्टर का भरोसा नहीं है। ऐसे में ट्रेन से बढ़िया सफर कोई नहीं हो सकता। इसी कारण ही ट्रेन से जाने का लगातार मुझे मौका मिल रहा है। ट्रेन के सफर का अपना एक आनंद है। क्योंकि जनता से मिलने-जुलने का भी इससे मौका मिल जाता है।

सीएम खट्टर ने कहा कि भारतीय रेलवे में सफर करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें प्लेन की तरह नेटवर्क खत्म नहीं होते और मोबाइल का प्रयोग लगातार किया जा सकता है। इस सफर के दौरान बहुत से काम निपटाए जा सकते हैं। कुछ फोन करने-सुनने होते हैं। जिसमें दिक्कत नहीं होती। इसके साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं फाइल वर्क भी साथ लेकर चलता हूं। जहां जितना मौका मिलता है। वहां करता रहता हूं।
सीएम खट्टर ने आगे कहा कि साढ़े 9 साल में भारतीय रेलवे में अभूतपूर्व बदलाव हुए हैं। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम अब चंडीगढ़-पंचकूला रेलवे स्टेशन हो गया है। क्योंकि चंडीगढ़ और पंचकूला दोनों साइड में ही बराबर रेलवे के स्टेशन बन रहे हैं। बहुत सी नई गाड़ियां भी चली है। चाहे जनशताब्दी के नाम से हो या वंदे भारत के नाम से हो। जो बहुत जल्द गंतव्य तक पहुंचाती है। दिल्ली जाने में तो हवाई सफर के बजाए ट्रेन बेहद सुविधाजनक रहती है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से पहले भी कई बार सादगी का उदाहरण पेश कर चुके हैं। भले ही आज वे प्रदेश के सर्वोच्च पद पर हो। लेकिन उनका जीवन पूरी तरह सादगी से आमजन को समर्पित है। मुख्यमंत्री को अमूमन ट्रेन में सफर करते देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications