Haryana News: सीएम खट्टर ने बिट्टू बजरंगी के परिजनों को बंधाया ढांढस, भाई के चित्र पर किए पुष्प अर्पित
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को नूंह उपद्रव से जुड़े बिट्टू बजरंगी के घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। इस दौरान सीएम खट्टर ने महेश पांचाल के चित्र पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।
पिछले महीने 13 दिसंबर की रात में बिट्टू के भाई महेश को किसी ने आग लगा दी। दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई थी। इसे लेकर बिट्टू के साथ उसके परिजन और समर्थकों में रोष है। तनाव के माहौल के बीच महेश के शव का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।

आपको बता दें कि बिट्टू बजरंगी का नाम नूंह उपद्रवियों के आरोपितों के खिलाफ आवाज उठाने वाले प्रकरण में उछला था। इस मामले में पुलिस ने बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार भी किया था। महीने भर पहले उसके भाई महेश को कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। इस घटना को नूंह उपद्रव से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को नामजद किया है। आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट भी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications