Haryana News: सीएम खट्टर ने हृदय नाथ सिंह के निधन पर जताया दुख, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक और भाजपा नेता हृदय नाथ सिंह के निधन पर दुख जताया है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय हृदयनाथ सिंह जी के निधन का समाचार हृदयविदारक है। निस्वार्थ भाव से राष्ट्र के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए उनका संपूर्ण जीवन माँ भारती को समर्पित रहा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति !'
जौनपुर के रहने वाले थे हृदयनाथ सिंह
भाजपा संगठन में अहम भूमिका निभाने वाले हृदयनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले थे। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक होने के साथ ही हृदय नाथ सिंह यूपी के संगठन महामंत्री भी रहे थे। भाजपा में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक मंत्री, अवध और ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री रहे थे। इसके साथ ही झारखंड में संगठन मंत्री रहने के साथ भाजपा में भी कई अहम भूमिकाओं में रहे हैं।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ली अंतिम सांस
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक और भाजपा नेता हृदय नाथ सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। लखनऊ में स्थित पार्टी मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हृदयनाथ सिंह का अंतिम संस्कार जौनपुर जिले स्थित उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications