Haryana: सीएम खट्टर ने राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर सुभाष बराला को दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर सुभाष बराला को बधाई दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित होने पर आपको हार्दिक बधाई ! जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए आप राष्ट्र की समृद्धि एवं खुशहाली में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मेरी अनन्त शुभकामनाएं।'

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए बराला

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष रहे सुभाष बराला मंगलवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर बराला मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और आभार जताया। मुख्यमंत्री ने भी बराला को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बराला राज्यसभा में हरियाणा की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के मुद्दों को प्रमुखता से रखेंगे। सांसद निर्वाचित होने पर बराला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

subhash barala

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+