Haryana News: सीएम खट्टर ने कोलंबो में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव' का श्रीलंका के कोलंबों में भव्य रूप से आयोजित होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। वैश्विक स्तर पर भारत की महान सांस्कृतिक विरासत और हरियाणा की समृद्ध सभ्यता से दुनियाभर के लोग भी अवगत हो रहे हैं। आज श्रीलंका में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।'
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 1 से 3 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के पहले दिन हजारों बच्चों ने फैंसी ड्रेस रंगोली गीता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर महोत्सव के प्रति अपने उत्साह और जोश को दर्शाने का काम किया है।













Click it and Unblock the Notifications