Haryana News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित, कुलपति ने कही यह बात

Haryana News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा है कि मानवता के कल्याण के लिए रक्तदान करना बडे़ पुण्य का कार्य है। एक यूनिट रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है तथा रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती। प्रोफेसर सोमनाथ शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर अध्ययन केन्द्र और दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में क्रश हॉल में आयोजित एकदिवसीय रक्तदान शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि मनुष्य को मानवता के कल्याण हेतु सामाजिक दायित्व का निवर्हन करते हुए रक्तदान अवश्य करना चाहिए। ताकि आपदा में पड़े किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सके।

Somnath Sachdeva

प्रोफेसर सोमनाथ ने कहा कि रक्तदान करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है तथा इससे दिल की बीमारियों व स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित रहती है। जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि कई बार जरूरतमंद व्यक्ति के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिति में रक्तदान के लिए लोगों को आगे आकर अपनी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। रक्तदान के दौरान एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर्स और उनकी टीम ने विशेष भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+