Haryana News: पंजाब जाने से पहले बोले सीएम सैनी, कहा-'कार्यकर्ताओं के काम में टालमटोल किया तो जवाब देना होगा'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए जाने से पहले टोहाना पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम सैनी ने दावा किया कि हरियाणा में एक विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करने जा रही है। सिरसा सीट भी बीजेपी बड़े मार्जन से जीतेगी। नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह पंजाब में प्रचार प्रचार के लिए जा रहे हैं।
पंजाब में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो, अकाली दल की रही हो या आम आदमी पार्टी की जनता का हमेशा शोषण हुआ है। पंजाब की जनता भी समझ चुकी है और बीजेपी को वोट देने के लिए तैयार है। भाजपा की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे में सहयोग करने का मन बना चुकी है।

सीएम सैनी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 4 जून के बाद बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता काम करवाने के लिए आता है तो अधिकारी उसका काम करें। बीजेपी के कार्यकर्ता लोगों के काम के लिए ही अधिकारियों के पास जाते हैं। यदि किसी ने काम करने से टालमटोल किया तो उसका जवाब लिया जाएगा। सीएम सैनी ने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ अधिकारियों की शिकायत आई है। जिसकी रिपोर्ट ली जा रही है। उन्हें जवाब देना पड़ेगा।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस का ढांचा भ्रष्टाचार में है। जो 2019 चुनाव में ढह जाएगा। अब लोगों का मन कांग्रेस से भंग हो चुका है। देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछली बार 2019 के चुनाव में भी 10 की 10 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया था। लेकिन वह जीरो पर सिमट गई थी।












Click it and Unblock the Notifications