Haryana News: सड़कों को लेकर बोले आप नेता रमेश कुमार, कहा-'पंजाब से सीख ले हरियाणा सरकार'
Haryana News: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट रमेश कुमार ने सड़कों को लेकर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनाने के मामले में हरियाणा सरकार को पंजाब सरकार से सीख लेनी चाहिए।
पंजाब से सीख ले हरियाणा सरकार
आप पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश कुमार ने कहा कि गुहला से पटियाला की तरफ जाने वाली सड़क पर यदि गौर किया जाए तो साफ तौर पर फर्क नजर आता है। क्योंकि हरियाणा की सीमा में जो सड़के बनी हुई है। वह बनते-बनते उखड़नी शुरू हो जाती है। साथ ही उबड़-खाबड़ भी है। जबकि पंजाब की सड़कें इतनी मुलायम और साफ है कि सड़क पर चलने वाले वाहन में आवाज तक नहीं आती। यात्रियों को किसी भी तरह के झटके सहन नहीं करने पड़ते हैं। आप नेता रमेश कुमार घग्गर पार के गांव गगड़पुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications