हरियाणा के गृह मंत्री विज और शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी देखने के बाद दी ये प्रतिक्रिया
‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को रीलीज हुए तो काफी दिन हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद यह मूवी अब तक सुर्खियां बटोर रही है।
चंडीगढ़, 17 मार्च 2022। 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को रीलीज हुए तो काफी दिन हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद यह मूवी अब तक सुर्खियां बटोर रही है। दर्शकों में फिल्म को लेकर में अभी भी काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज समेत शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने अपने परिवार के साथ 'द कश्मीर फाइल्स' मूवी देखी। फिल्म देखने के बाद हरियाणा के मंत्रियों की कैसी प्रतिक्रिया रही आप भी जानिए।

मूवी देखने के बाद दर्शकों में फूट रहा गुस्सा
'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर जितना लोगों में उत्साह है, मूवी देखने के बाद दर्शक इससे कई गुणा ज्यादा निराश और परेशान हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोस वायरल हो रहे हैं जिसमें दर्शकों को गुस्सा कश्मीर के हालात और सरकार पर फूटता हुआ नजर आ रहा है। वही दर्शकों में कश्मीरी पंडितों को लेकर सहानुभुति भी देखने को मिल रही है। फिल्म देखने के बाद दर्शक यह अपील भी कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में लोग इस मूवी को देखने जाए। वहीं कई प्रदेशों के नेता और कार्यकर्ता हुजुम के साथ इस मूवी को देखने पहुंच रहे हैं।

1984 के दंगों पर भी बन्नी चाहिए फ़िल्म- विज
'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के जरिए 1990 के कश्मीरी पंडितों की कहानी आज भारत के हर घर में पहुंच चुकी है। फिल्म कश्मीर में हुए पंडितों के विद्रोह के दौरान सहे गए क्रूर कष्टों की सच्ची कहानी बताती है। वहीं फिल्म भारतवासियों के दिल को इस कदर छू गई है की थियेटर के बाहर अभी भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी अपने परिवार समेत द कश्मीर फाइल्स देखी। फ़िल्म देखने के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फ़िल्म इंडस्ट्री ने कश्मीर फाइल्स के नाम से पिक्चर बनाकर दबे हुए मुद्दे की सच्चाई को सामने लाने का काम किया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि 1984 के दंगों पर भी किसी फिल्मेकर को आगे आना चाहिए और उस वक़्त की सच्चई सबके सामने लानी चाहिए।

सभी लोगों को इतिहास से सबक लेने चाहिए- कंवरपाल
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भी परिवार के साथ 'द कश्मीर फाइल' मूवी देखी। फिल्म देखने के बाद कंवरपाल गुर्जर ने कश्मीर की घटना के लिए 1990 की तत्कालीन सरकार समेत पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इतिहास से सबक लेने चाहिए ताकि फिर कभी ऐसी घटना दोहराई न जा सके। आपको बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' में पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष, पंडितों का पलायन, पंडितों के साथ हुए नरसंहार को दिखाया गया है।

कश्मिरी पंडितों के दर्द को हर घर तक पहुंचाने की कोशिश
'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। ग़ौरतलब है कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री तक कर दिया गया है। सिनेमा एक्सपर्ट्स की मानें तो 'द कश्मीर फाइल्स' मूवी में के जरिए कुल मिलाकर कश्मिरी पंडितों के दर्द को हर घर तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। फिल्म निर्माना की ये कोशिश काफी हद तक कामयाब होती हुई नज़र आ रही है। सभी राज्यों के लोग परिवार समेत इस मूवी को देखते हुए अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के ज़रिए साझा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: मनोहर लाल खट्टर को कोविड-19 कमिटमेंट अवॉर्ड, बोले- ये हरियाणा के कोरोना वॉरियर्स का सम्मान












Click it and Unblock the Notifications