'समय से पहले नोटिस का जवाब भेजा', Haryana Minister Anil Vij के नरम नहीं हो रहे तेवर, अलग अंदाज में क्या कहा?
Haryana minister Anil Vij: हरियाणा की राजनीति इन दिनों काफी चरम पर है। बीजेपी में अपने ही नेताओं के अंदर मची कलह खुलकर सामने आ रही है। राज्य सरकार में ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज ने बीजेपी के नोटिस का करारा जवाब दिया है। इस बात अंदाजा उनके मीडिया में दिए बयान से साफ झलकता है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान के चलते उन्हें पार्टी आलाकमान से कारण बताओ नोटिस मिला था, जिसका उन्होंने 8 पन्नों में विस्तार से जवाब दिया है। विज का कहना है कि अगर पार्टी को और जवाब चाहिए, तो वह देने को तैयार हैं।

'ठंडे पानी से नहाया, खाया और दे दिया जवाब', विज का बेबाक अंदाज
हरियाणा से दिग्गज भाजपा नेता और कैबिनेट नंत्री अनिल विज की शैली हमेशा से ही साफ-सुथरी और बेधड़क रही है। अब उन्होंने नोटिस पर अपने जवाब देने की प्रक्रिया को भी अनोखे अंदाज में बताया। मीडिया से बात करते हुए अनिल विज ने कहा, " मैं पिछले तीन दिन से बेंगलुरु में था। कल घर आकर पहले ठंडे पानी से नहाया, फिर रोटी खाई और फिर बैठकर जवाब लिख दिया। तीन दिन का समय मिला था, लेकिन मैंने तय समय से पहले ही जवाब भेज दिया।"
उन्होंने कहा कि मैंने जवाब भेज दिया है। मैंने पत्र में लिखा है कि अगर किसी और जवाब की जरूरत होगी तो मैं वह भी दूंगा। मैं इसे सार्वजनिक नहीं कर सकता।
Haryana minister Anil Vij से जुड़ा क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, इस विवाद की जड़ें अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनावों से जुड़ी हैं। विज ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के करीबी दोस्त आशीष तायल को लेकर गंभीर सवाल उठाए। विज ने दावा किया कि चुनाव के दौरान तायल और उनके साथी कार्यकर्ताओं को निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा के साथ देखा गया, जो बीजेपी की विरोधी थीं।
ये भी पढ़ें: "मैं घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर", भाजपा के कारण बताओ नोटिस पर बोले अनिज विज
"क्या ये रिश्ता गद्दारी कहलाता है?" - विज का सीधा सवाल
इसी के साथ अनिल विज ने अपने पोस्ट में सीधा सवाल किया, उन्होंने लिखा- "आशीष तायल, जो खुद को नायब सिंह सैनी का मित्र बताते हैं, उनके सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के साथ कई तस्वीरें मौजूद हैं। लेकिन चुनाव के दौरान वही लोग चित्रा सरवारा के साथ नजर आए। अब सवाल उठता है कि बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ साजिश किसने रची?"
इस बयान के बाद बीजेपी हाईकमान ने अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसका उन्होंने अब विस्तार से उत्तर दिया है।
ये भी पढ़ें: Anil Vij: सीएम सैनी के खिलाफ बयानबाजी को लेकर मंत्री अनिल विज को नोटिस, 3 दिन के भीतर मांगा जवाब
विज की नाराजगी - 'मुझे हराने की रची गई थी साजिश'
अनिल विज पहले भी दावा कर चुके हैं कि पिछले साल हुए चुनावों में उन्हें हराने की साजिश रची गई थी। हालांकि, वह अंबाला कैंट सीट से जीतने में कामयाब रहे और सातवीं बार विधायक बने। लेकिन अब वह यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या उनकी ही पार्टी के लोग उनके खिलाफ थे? ऐसे में अनिल विज का यह रुख बीजेपी के लिए नए संकट की तरफ इशारा कर रहा है। जहां एक ओर पार्टी अनुशासन बनाए रखने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर विज की मुखरता ने अंदरूनी टकराव को खुलकर सामने ला दिया है।












Click it and Unblock the Notifications