Anil Vij: सीएम सैनी के खिलाफ बयानबाजी को लेकर मंत्री अनिल विज को नोटिस, 3 दिन के भीतर मांगा जवाब
Haryana BJP Anil Vij: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज की टिप्पणी और सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के बाद अब प्रदेश बीजेपी ने एक्शन लिया है। हरियाणा भाजपा ने राज्य के मंत्री अनिल विज को पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के खिलाफ उनके हालिया सार्वजनिक बयानों पर कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की ओर से जारी कारण बनाओ नोटिस में बीजेपी के दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री को सीएम सैनी के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।

विज की बयानबाजी आंतरिक अनुशासन के खिलाफ
अपने पत्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा कि यह सूचित किया जाता है कि आपने हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं। यह गंभीर आरोप हैं और यह पार्टी की नीति तथा आंतरिक अनुशासन के खिलाफ है।
नोटिस में आगे लिखा गया कि आपका यह कदम न केवल पार्टी के विचारधारा के खिलाफ है, बल्कि यह उस समय पर हुआ है, जब पार्टी पड़ोसी राज्य में चुनावों के लिए अभियान चला रही थी। चुनावी समय में, एक सम्मानित मंत्रिपद वहन करते हुए इस प्रकार की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा यह जानते हुए आपने ये बयान दिए है और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
Anil Vij से मांगा 3 दिन में लिखित स्पष्टीकरण
प्रदेश अध्यक्ष के नोटिस में आगे बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश अनुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। आपसे यह अपेक्षा करते हैं कि 3 दिन में आप इस विषय पर लिखित स्पष्टीकरण दें।












Click it and Unblock the Notifications