Haryana: हरियाणा सरकार ने बढाया एमबीबीएस इंटर्न का वजीफा, अब मिलेंगे 24,310 रुपये
Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य में एमबीबीएस कर रहे इंटर्न के हित में बड़ा फैसला लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने उनके वजीफे में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा है कि एमबीबीएस इंटर्न को अब 24,310 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जो पहले 17,000 रुपये था।
यह निर्णय एमबीबीएस इंटर्न के वजीफे में छह साल तक कोई वृद्धि नहीं किए जाने के बाद आया है। पिछली बढ़ोतरी 2018 में हुई थी, जब वजीफा 12,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये किया गया था।

ज्ञात हो कि 26 जून को एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपकर अपने वजीफे में बढ़ोतरी की मांग की थी। छात्रो का कहना था कि केंद्र सरकार ने पिछले छह सालों में दो बार वजीफे में बढ़ोतरी की है, लेकिन राज्य सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है।
दरअसल केंद्र सरकार के अधीन आने वाले मेडिकल संस्थानों में इंटर्न को वर्तमान में 30,070 रुपये प्रति माह वजीफा मिलता है। जबकि हरियाणा के इंटर्न को केवल 17,000 रुपये प्रति माह मिलते थे।
मुख्यमंत्री सैनी ने प्रशिक्षुओं को आश्वासन दिया था कि वे उनकी चिंताओं का समाधान करेंगे और उनके वजीफे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। इस आश्वासन के बाद, रोहतक में पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़े सभी चिकित्सा संस्थानों के लिए वजीफा बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें Haryana: किरण चौधरी में समर्थकों के साथ किया भाजपा प्रवेश, सीएम नायब सैनी ने किया स्वागत












Click it and Unblock the Notifications