Haryana: धुंध के चलते यमुनानगर हाईवे पर विजिबिलिटी हुई कम, आपस में टकराए कई वाहन
धुंध के चलते हरियाणा के Yamuna Nagar हाईवे में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक दर्जन से ज्यादा गाड़िया आपस में टकरा गई। इस हादसे में करीब 5 लोग घायल हो गए।

Yamuna Nagar News: धुंध के चलते हरियाणा के यमुना नगर हाईवे में बड़ा हादसा हो गया। यहां विजिबिलिटी कम होने के चलते एक दर्जन से ज्यादा गाड़िया आपस में टकरा गई। इस हादसे में करीब 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने अपली करते हुए कहा है कि धुंध का मौसम है, सभी लोग कृपया वाहन धीरे चलाएं।
यमुनानगर में धुंध और कोहरे के कारण विजिबिलिटी हाईवे पर दृश्यता शून्य हो गई। रविवार सुबह वाहन भी रेंग-रेंग कर चल रहे थे। यमुना नगर के ट्रैफिक एसएचओ लोकेश कुमार ने न्यूज़ एजेंसी को जानकारी देते हुए बताया कि 10 से 15 वाहन आपस में टकराए गए, जिसमें से 7-8 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
ट्रैफिक एसएचओ लोकेश कुमार का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील भी करते हुए कहा कि फॉग सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में सभी अपने वाहनों को सावधान होकर चलाएं, कम स्पीड में चलाएं और हाईवे पर सुरक्षा मानकों को ध्यान में रख सावधानी बरतें।












Click it and Unblock the Notifications