हरियाणा में वीकेंड का लॉकडाउन हटा, अब सोमवार-मंगलवार को बंद रहेंगे बाजार और दफ्तर

चंडीगढ़। हरियाणा में अब शनिवार और रविवार को बाजार या दफ्तर खुलने पर कोई रोक नहीं होगी। यहां शहरी इलाकों में मॉल बाजार या दफ्तरों को सोमवार एवं मंगलवार के दिन बंद रखा जाएगा। यह आदेश आज राज्य सरकार ने जारी किए हैं।इससे पहले राज्य सरकार ने वीकेंड पर लॉकडाउन लागू रखने का फैसला किया था।

टेबल पर शराब पीने की परमिशन भी दे दी

टेबल पर शराब पीने की परमिशन भी दे दी

मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा की तरफ से बताया गया कि, अब सोमवार-मंगलवार यानी इन्हीं दो दिनों के लिए शॉपिंग मॉल्स, शॉप्स एवं आॅफिस को बंद रखने का फैसला जारी किया गया है। हरियाणा भर में अब होटल रेस्टोरेंट में टेबल पर शराब परोसने की भी अनुमति दे दी गई है, लेकिन बार नहीं खुलने दिए जाएंगे।

वीकेंड लॉकडाउन से मुख्यमंत्री नहीं थे सहमत

वीकेंड लॉकडाउन से मुख्यमंत्री नहीं थे सहमत

मालूम हो कि, गत 27 जुलाई को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा था कि, अब राज्य में वीकेंड लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है। जिसके बाद अब हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए है कि, शहरी इलाकों में सोमवार और मंगलवार को दुकानें बंद रखी जाएं। जबकि, शनिवार और रविवार को खुला रहने दी जाएं।

ये आदेश सिर्फ शहरी इलाकों पर लागू होंगे

ये आदेश सिर्फ शहरी इलाकों पर लागू होंगे

इस फैसले के बाद शनिवार और रविवार को प्रदेश की दुकानें और शॉपिंग मॉल खुले रहेंगे। इन दिनों पर आवश्यक सेवाओं पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी। हालांकि, ये आदेश सिर्फ शहरी इलाकों में ही लागू होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+