हरियाणा: विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज समेत सभी विधायकों ने टेस्ट कराया
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इस बार में पंचकूला के जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने जानकारी दी। आहुजा ने कहा कि, ज्ञानचंद गुप्ता का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। विधानसभा में 330 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। बीते रविवार को ही विधानसभा के 6 कर्मचारी कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। विधानसभा में संक्रमण के मामले सामने आने से संक्रमितों के सगे-संबंधियों में भी कोहराम मच गया है।
Recommended Video

पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से कई नेताओं ने टेस्ट कराया है। रविवार को ज्ञानचंद गुप्ता के पीए भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। अंबाला के रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल दिया है। यह बता दिया गया है कि, विधानसभा जाने के लिए सभी मंत्रियों और विधायकों को कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य है।

विधानसभा सत्र बुलाने से पहले आई आफत
मालूम हो कि, इसी माह यानी कि 26 अगस्त को हरियाणा विधानसभा का सत्र बुलाया जाना है। ऐसे में यह आवश्यक है कि सत्र में हिस्सा लेने वाले नेता-मंत्री संक्रमण से मुक्त रहें। बताया जा रहा है कि, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद सत्र को चलाने की जिम्मेदारी डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा पर आ गई है। वहीं अभी सभी विधायकों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी सामने नहीं आई है। उसी के बाद स्पष्ट होगी कि कितने लोग संक्रमित हैं और उसी से विधानसभा में मौजूदगी का पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications