हरियाणाः शादी के घर में तीन युवकों की मौत से पसरा मातम, हादसा इतना भयावह कि कपड़े से की गई पहचान

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पिहोवा उपमंडल के संधोली गांव के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक किसी अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी है, जिसमें बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी प्रेमचंद ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस शवों को लेकर कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में पहुंची जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।

haryana kurukshetra road accident three boy died

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना की जांच जारी है। सिंधौली गांव के रहने वाले रोहित, विजय और सूरट मोटरसाइकिल से बीती रात को गांव की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक किसी वाहन के चपेट में आ गई और नियंत्रण बिगड़ गया। राहगीरों ने उन्हें पिहोवा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उन्हें कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक रोहित के छोटे भाई की शादी रविवार को है। इसी की तैयारियां घर पर चल रही थीं। शादी की तैयारी के लिए रोहित अपने दोनों दोस्तों के साथ बाइक से सामान लेने जा रहा था। शादी से एक रात पहले ही हादसे से संधौली गांव में मातम पसर गया है। पुलिस की जांच में बात सामने आ रही है कि किसी कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मारा है, जिसके बाद बाइक आगे टंपर पर जाकर टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि रोहित का चेहर पहचान में नहीं आ रहा था। परिजनों ने रोहित के कपड़ों से उसकी पहचान की।

बता दें कि कुछ लोगों का कहना है कि मुर्तजापुर से वापस आते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ है । वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई थी, जिससे यह भीषण हादसा हो गया। तीनों सड़क पर गिरे और मौके पर मौत हो गई। वहीं कुछ का कहना है कि पीछे से किसी कार ने बाइक को टक्कर मारी। उसकी चपेट में आने से तीनों की मौके पर मौत हुई। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिस वाहन से टक्कर हो रही है उसकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+