हरियाणा: सिरसा में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, 5 लोगों की मौत, 2 घायल

हरियाणा में सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा प्रदेश के सिरसा जिला में हुआ है। जहां एक कार के पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

सिरसा में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार

Haryana Road Accident: हरियाणा में सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा प्रदेश के सिरसा जिला में हुआ है। जहां एक कार के पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 की मौत हो गई और दो घायल हो गए। सब-इंस्पेक्टर किशोरी लाल ने कहा कि घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

वहीं, इससे पहले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोमवार को हादसे का शिकार होने से बच गए थे। अनिल विज के सरकारी वाहन का शॉकर टूट गया था। वहीं, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में दुष्यंत चौटाला बाल-बाल बच गए थे। काफिले में एक कमांडो को मामूली चोटें आई थीं और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बदल दिया गया था

अनिल विज सोमवार को अंबाला से गुरुग्राम जा रहे थे। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर उनके सरकारी वाहन का शॉकर टूट जाने से वे बाल-बाल बच गए। ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उनके सरकारी वाहन मर्सिडीज बेंज 5200 का शॉकर दो टुकड़ों में टूट गया।

उधर, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले की एक गाड़ी कल देर रात हिसार से सिरसा जाने के दौरान धंधूर गांव में कोहरे के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चौटाला बाल-बाल बचे। काफिले में एक कमांडो को मामूली चोटें आईं और प्रभावित वाहन को बदल दिया गया।

यह भी पढ़ें- हरियाण में एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल, इन क्लास के बच्चों को जाने की इजाजत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+