Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरियाण में एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल, इन क्लास के बच्चों को जाने की इजाजत

नई दिल्ली, 25 जनवरी: पूरे देश में कोरोना महामारी का कहर जारी है, जहां रोजाना 2.5 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इस बार गंभीर मरीजों और रोजाना के मौत का आंकड़ा कम है। जिस वजह से अब राज्य सरकारों ने ढील देनी शुरू कर दी है। इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा सरकार ने भी स्कूलों को खोलने का ऐलान कर दिया। हालांकि अभी सभी क्लास के बच्चों को फिजीकल क्लास के लिए नहीं बुलाया जाएगा।

Haryana

राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि सरकार ने विचार-विमर्श के बाद स्कूलों को खोलने का मन बनाया है। अभी 10वीं, 11वीं और 12वीं के बच्चों के लिए स्कूल खुल रहे हैं, बाकी बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास चलती रहेगी। जल्द ही शिक्षा विभाग इस बारे में विस्तृत आदेश जारी करेगा। मंत्री के बताया कि आगे की स्थिति को देखते हुए अन्य क्लास को लेकर फैसला होगा।

हरियाणा में कितने केस?
मंगलवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में सोमवार को 6007 नए केस सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,14,826 हो गई है। इसके अलावा 17 मरीजों की मौत हुई, जिससे जान गंवाने वाले मरीजों का आंकड़ा 10,194 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुग्राम जिले में सर्वाधिक 2057 नये मरीज मिले हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+