Bhiwani landslide: हिसार से बुलाई गई भारतीय सेना, गाजियाबाद से NDRF, मधुबन से SDRF टीम आई
भिवानी। अरावली पर्वत श्रेणी की पहाड़ी ढहने से आज भिवानी में बड़ा हादसा हो गया। जहां 20-25 लोगों के पहाड़ के पत्थरों और शिलाओं के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। अब तक कई लोगों की लाशें मिल चुकीं हैं, और काफी लापता भी हैं। 5 वाहन ऐसे हैं, जो लैंडस्लाइड के चलते दब गए। उन वाहनों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ के श्रमिक थे।

इस घटना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि, मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि, वे बचाव दल से लगातार संपर्क में हैं और वहां पर जोरों से बचाव-अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शाम को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी हादसे को लेकर जानकारी दी। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

गृह मंत्री ने अपने आॅफिशियल ट्विटर हैंडिल से ट्वीट कर बताया कि, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए हिसार से आर्मी की एक यूनिट बुलाई गई है। गृहमंत्री विज ने यह भी कहा कि, गाजियाबाद से NDRF और मधुबन से SDRF की टीम वहां भेजी गई है। उन्होंने कहा कि, हादसे के बाद से ही प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

गृह मंत्री ने दोपहर को कहा कि, हरियाणा के भिवानी जिले में माइनिंग साइट पर आज जो हादसा हुआ, उससे मुझे बहुत दुख पहुंचा है। अभी मैं बहुत दुखी हूं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications