मोटी तोंद वाले पुलिसकर्मी होंगे लाइन हाजिर, गृहमंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने तोंद वाले पुलिसकर्मियों को लेकर एक खास आदेश जारी किया है, जिसके तहत अनफिट पुलिस वाले पुलिस लाइन ट्रांसफर किए जाएंगे।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस विभाग के लिए एक कड़ा आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के तहत अब अब मोटी तोंद वाले पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर पुलिस लाइन में किया जाएगा। अनिल विज ने ये निर्देश लिखित रूप से गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को दिए हैं।
गृहमंत्री अनिल विज ने जारी आदेश में कहा कि ज्यादातर ये देखने में आता है कि पुलिस विभाग में जिन पुलिस कर्मियों का वजन बढ़ गया है और बढ़ता ही जा रहा है। वो अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों को फिट किया जाना बेहद ही जरूरी है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों का वजन बढ़ा है या बढ़ता ही जा रहा है। उन्हें व्यायाम के माध्यम से फिट किया जा सके। अधिक वजन वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया जाए।
अनिल विज ने आगे कहा कि तोंद वाले पुलिसकर्मी किसी बदमाश के पीछे भाग नहीं सकते हैं। इससे पुलिस की छवि खराब होती है और आम जनता के बीच वे मजाक का पात्र बनते हैं। इसलिए पुलिस महकमे के सभी कर्मचारी और अधिकारियों को शारीरिक रूप से हष्टपुष्ट होना चाहिए।
इसके लिए पुलिस लाइन में योगा ट्रेनर और फार्मासिस्ट भी मौजूद रहेंगे। साथ ही पुलिसकर्मियों की डेली एक्टिविटी पर नजर रखी जाएगी। साथ ही इसकी रिपोर्ट मुख्यालय में भेजी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications