हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बोले- दिल्‍ली सरकार ने लूटा हमारा ऑक्सीजन टैंकर, अब पुलिस भेजेंगे

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्‍ली की सरकार पर बडा आरोप लगाया। विज ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल पर लिखा- ''हमें अपनी ऑक्सीजन दिल्ली को देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हम पहले अपनी जरूरतों को पूरा करेंगे, उसके बाद इसे किसी और को दिया जाएगा।'' विज ने आगे कहा कि, फरीदाबाद जा रहे हमारे दो ऑक्सीजन टैंकरों में से एक को दिल्ली सरकार ने लूट लिया। इसके बाद अब हमने सभी ऑक्सीजन टैंकरों को पुलिस सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। अब टैंकर को पुलिस के साथ ले जाया जाएगा और पहुंचाया भी जाएगा।

Haryana Health Minister Anil Vij on oxygen tanker covid 19 delhi govt

विज ने रेमडेसिविर इंजेक्‍शन को लेकर भी चिंता जताई। उन्‍होंने कहा कि, सरकार ने इसकी कालाबाजारी रोकने के लिए यह निर्णय लिया है कि, हरियाणा में अब रेमडेसिविर बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगी। ड्रग विभाग के अफसरों को इस बाबत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आदेश भी दे दिए हैं। रेमडेसिविर के अंबाला गोदाम पर ड्रग कंट्रोल विभाग के अफसरों को तैनात किया गया है। उन्‍होंने कहा कि, कोविड के समय प्रदेश भर में केमिस्ट को जाने वाली रेमडेसिविर व अन्य दवाओं का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा।

Haryana Health Minister Anil Vij on oxygen tanker covid 19 delhi govt

विज ने दो रोज पहले कहा था कि, हरियाणा में मिल रहे मरीजों में से ज्‍यादातर दिल्ली से सटे जिलों से हैं। उन्‍होंने कहा कि, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत ऐसे जिले हैं जहां के लोगों को दिल्‍ली से आना-जाना हो रहा है। उन्‍होंने कहा, 'दिल्‍ली के कोरोना मरीज इन जिलों में चले आते हैं। ऐसा इसलिए होगा क्‍योंकि दिल्ली में व्यवस्था नहीं हो पा रही होगी। अब जब वे हमारे पास आए हैं तो वापस धक्का तो नहीं मार सकते न। हम उन्‍हें इलाज देने की कोशिश कर रहे हैं।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+