अस्पताल में गड़बड़ी का आया फोन, मौके पर पहुंची PCR, पुलिसकर्मियों पर कर दिया जानलेवा हमला, 3 गंभीर रूप से घायल

हरियाणा के गुरुग्राम में 3 पुलिस अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। साइबर सिटी पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार रात जीवन अस्पताल में गड़बड़ी का फोन आया। पीसीआर तुरंत मौके पर पहुंची।

गुरुग्राम, 06 अक्टूबर: Gurugram Police Attack Thrashed: हरियाणा के गुरुग्राम में 3 पुलिस अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। साइबर सिटी पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार रात जीवन अस्पताल में गड़बड़ी का फोन आया। पीसीआर तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। उन्हें बुरी तरह से पीटा। जान से मारने की कोशिश की। जिसमें तीन पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। भोंडसी थानाध्यक्ष मुकेश ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

अस्पताल में गड़बड़ी का आया फोन, मौके पर पहुंची PCR, पुलिसकर्मियों पर कर दिया जानलेवा हमला, 3 गंभीर रूप से घायल
Photo Credit:

बताया जा रहा है कि जीवन अस्पताल में दवाई के पैसे को लेकर लोगों में विवाद हो गया। विवाद काफी बढ़ने पर पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करने की कोशिश की। बीच-बचाव करने गए पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

चार लोगों ने किया हमला

बदमाशों ने पीसीआर वैन में भी तोड़फोड़ की। घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि चार लोगों ने उनपर हमला किया। उन्होंने बताया कि चार लोग पैसे को लेकर झगड़ा कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव करने गई। इसी बीच उनपर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने यह भी बताया कि आरोपियों ने अपनी कार से उन्हें कुचलने की कोशिश की।

मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

बदमाश इतने बेखौफ थे कि पुलिसकर्मियों को लाठी और रॉड से पीटा। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज चल रहा है। भोंडसी एसएचओ मुकेश ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Gurugram : गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-1 में इमारत ढही, एक मजदूर की मौत, 1 के दबे होने की आशंका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+