Gurugram : गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-1 में इमारत ढही, एक मजदूर की मौत, 1 के दबे होने की आशंका
गुरुग्राम, 03 अक्टूबर: हरियाणा के गुरुग्राम में उद्योग विहार फेज-1 में एक इमारत ढह गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मलबे में 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई। डीसी निशांत यादव ने बताया कि मलबे में कुल 4 लोग फंसे हुए थे। 2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, वहीं एक शव भी निकाल लिया गया है। एक मजदूर अभी भी अंदर फंसा हुआ है और उसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

तीन मंजिला इमारत थी
अग्निशमन अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है। एक मजदूर को पहले ही बचा लिया गया था। डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन ने बताया कि पुरानी इमारत को तोड़ा जा रहा था, इसी दौरान इमारत ढह गई। यह इमारत तीन मंजिला थी। इसमें कुछ मजदूर फंस गए थे, जिनमें से दो को रेस्क्यू कर लिया गया है और दो की फंसे होने की आशंका है। टीमें मौके पर तैनात हैं।
One dead in the Gurugram building collapse incident where 3 were feared trapped. A laborer was earlier rescued from the debris, further search on pic.twitter.com/o0ft8Qo6v7
— ANI (@ANI) October 3, 2022












Click it and Unblock the Notifications